जामताड़ा, जनवरी 7 -- प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने यूएमएस सालूका किया औचक निरीक्षण बिंदापाथर,प्रतिनिधि। नाला प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने बुधवार को गेड़िया शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालूका का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजी, पुस्तकालय, एमडीएम पंजी, शिशु गणना पंजी और एस-वन परीक्षा फल आदि का जायजा लिया। सभी पंजी सही पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक प्रमोद तांती की कार्यशैली की प्रशंसा की। वहीं विद्यालय परिसर में सुंदर बागवानी और साफ-सुथरा वातावरण देखकर वे काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे वातावरण से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और हरियाली से घिरे परिवेश में बच्चे प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाते हैं। प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण संरक्षण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.