जहानाबाद, अप्रैल 10 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपूर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशांत शर्मा ने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ साथ शिक्षा के स्तर की भी जांच की। शुक्रवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया जहां विद्यालय के कागजातों से ज्यादा बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस किया। इन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों का चहुमुखी विकास हो इसके लिए सरकार के तरफ से काफी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जा रहे है। खेल सामग्री, संगीत वाद्ययंत्र, टीएलएम, पाठ्य पुस्तक, शैक्षणिक किट, विज्ञान किट, प्रयोगशाला सामग्री सहित कई अन्य सामग्री विद्यालयों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...