भागलपुर, अक्टूबर 24 -- भागलपुर। बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा ने बिहार के विभिन्न प्रखंडों में नियमित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की कमी पर शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही, सभी प्रखंडों में पूर्णकालिक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की शीघ्र पदस्थापना की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के भरोसे विभागीय कार्यों का संचालन होने से शिक्षकों के वेतन, दस्तावेजों एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। इससे शिक्षकों का समय नष्ट होता है और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...