अररिया, फरवरी 11 -- भरगामा, एक संवाददाता फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अभय कुमार तिवारी मंगलवार को भरगामा प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की स्थिति, कर्मियों की उपस्थिति तथा आम जनता को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव, लंबित मामलों की स्थिति, राजस्व संबंधी कार्य, आपूर्ति व्यवस्था तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाए और कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। एसडीएम ने साफ-सफाई, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रखंड व अंचल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.