पलामू, मार्च 18 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड व अंचल कार्यालय में दोपहर के बाद अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वहां मौजुद लोग कुछ समझ पाते तबतक लाखो की संपति जलकर नष्ट हो गई। उपस्थित कर्मियों ने पानी के सहारे किसी तरह आग पर काबू किया। घटना के वक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। दोनों अधिकारी जिले में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होने गए थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में अंचलाधिकारी की कुर्सी जलकर नष्ट हो गयी है। झारनेट समेत सीओ कार्यालय के कई उपकरण जलने से प्रभावित हो गया है। प्रधान सहायक उमेश कुमार यादव ने बताया कि उनके कार्यालय में लगे तीन प्रिंटर, वाई फाई कनेक्शन व झारनेट जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। कुल मिलाकर इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। इस घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.