समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- कल्याणपुर। नई तकनीकी सुविधाओं से पूर्ण होगा प्रखंड व अंचल कार्यालय का प्रशासनिक भवन। यह भवन तीन मंजिल का होगा और एक ही छत के नीचे सभी विभागों के कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। नए प्रखंड व अंचल कार्यालय बनाने के लिये पुराने आवासीय क्वार्टर को ध्वस्त कर दिया गया है ताकि उक्त जगह पर प्रखंड व अंचल कार्यालय का नया प्रशासनिक भवन का निर्माण हो सके। जानकारी के मुताबिक करीब 15.50 करोड़ की लागत से यह प्रशासनिक भवन बनायी जायेगी। वही जानकारी के मुताबिक भवन के प्रथम तल पर प्रमुख, उप प्रमुख, बीडीओ, सीओ, आरटीपीएस, नजारत और मेडिकल ऑफिसर आदि का कार्यालय होगा। वहीं द्वितीय तल पर सीडीपीओ, बीएओ, पीओ, बीसीओ आदि का कक्ष होगा। वहीं तीसरी मंजिल पर बीपीआरओ, एमओ एवं कॉन्फ्रेंस रूम आदि बनाए जाएंगे। वही विकास से लेकर राजस्व, जन वितरण, कृषि आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.