मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड व अंचल कार्यालय का बुधवार को एसडीएम पश्चिमी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने उपस्थिति पंजी, रोकड़ पंजी सहित कार्यालय के अन्य कागजात की जांच की। एसडीएम ने बताया कि उपस्थिति पंजी, रोकड़ पंजी, दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित लंबित मामलों की गहन जांच की गई है। अधिकांश कार्य संतोषजनक पाए गए हैं। आउट ऑफ टाइमलाइन केवल 4-5 केस ही मिले हैं। मंगलवार को पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव ने प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्यालयों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.