सहरसा, जनवरी 8 -- पतरघट, एक संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को पतरघट प्रखंड कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने लक्ष्य से पीछे चल रही योजनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधितअधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। कचरा उठाव और अपशिष्ट इकाई पर सख्त रुख ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि प्रखंड की एक पं...