गोपालगंज, अप्रैल 12 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड में 31 मार्च तक 3376 पेंशनधारियों ने जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे पेंशनधारियों का पेंशन इस महीने से बंद हो सकता है। प्रखंड सामाजिक सुरक्षा को कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग ने ऐसे सभी पेंशनधारकों का भुगतान बंद करने की चेतावनी दी है। दरअसल समाज कल्याण विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के द्वारा केंद्र एवं राज्य प्रायोजित कुल 6 पेंशन योजनाओं के तहत 1100 रुपए प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित पेंशनधारियों को किया जा रहा है। योजना के तरह ई-लाभार्थी पोर्टल के डेटाबेस में अपडेट करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण दिनांक 22 दिसंबर 2025 से प्रारंभ है। लेकिन अभी तक प्रखंड के 3376 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.