कटिहार, मई 4 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन में शिविर लगाकर बचे हुए विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जा रहा है। प्रखंड में कुल 2542 विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण बचा हुआ है। विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर में जीवन प्रमाणीकरण किया गया। जिसमें डंडखोरा पंचायत में कुल 509 लाभार्थियों में 5 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण हुआ। सौरिया पंचायत में 463 में 15 का हुआ। द्वाशय पंचायत में 317 में 31 लाभार्थियों का हुआ। भमरेली पंचायत में 356 में 19 लाभार्थियों का हुआ। रायपुर पंचायत में 454 पेंशनधारियों में 27 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण हुआ। वही महेशपुर पं...