चतरा, जून 4 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में एक साथ हवा और पानी पड़ने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। अचानक तेज हवा और पानी के फुहारे से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। जबकि इंटा व्यवसाय और साग सब्जी वाले किसानों ने इस बिन मौसम बारिश और तूफान से प्रभावित होने की सम्भावना जता रहे हैं। चार दिन पूर्व हुई अचानक तेज बारिश और तूफान से फसलों को नुक्सान हुआ है और इट व्यवसाय को भी मामूली रूप से छती पहुंची है। सबसे बड़ी बात है कि जब जब तेज बारिश और तूफान एवं व्रजरपात से लोगों को जान माल का भारी नुकसान पहुंच रहा है। इधर इसी बारिश का देन है कि प्रखंड के बिचकिला में कैलाश यादव के जहरीली घास खाने से पांच भैंसों की मौत हो गई थी। घटना के कुछ दिनों पहले तूफान और बारिश से प्रखंड में काफी छती पहुंची थी कई घरों ...