कोडरमा, अप्रैल 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व में आयोजित बैठकों की समीक्षा से हुई, जिसमें दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित कर्मियों से जानकारी ली गई। इसके उपरांत पंचायत राज, मनरेगा, आवास योजना, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम, जनगणना, निर्वाचन कार्य तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। साथ ही अंचल कार्यालय से जुड़े राजस्व कार्यों जैसे दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण निवारण सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- पंचायती राज दिवस पर पंचायतों में हुई विशेष आमसभा बैठक में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.