कोडरमा, मार्च 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बीडीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षक अनिता कुमारी, प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना था। टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र राणा टोला (केंद्र संख्या-60) पहुंचकर VHSND के तहत टीकाकरण, बच्चों की उपस्थिति, पोषण व्यवस्था व प्री-स्कूल गतिविधियों की जांच की तथा स्वच्छता एवं सेवाओं को नियमित रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय माध्वाटांड में बच्चों से पढ़ाई को लेकर संवाद किया गया और मिड-डे मील की गुणवत्ता व स्वच्छता का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अबुआ आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.