गढ़वा, मार्च 5 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में रंगोत्सव का महापर्व होली हर्षोल्लास संपन्न हुआ।सोमवार की रात होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। होलिका दहन के बाद लोगों ने सामूहिक रूप से होली के पारंपरिक गीत गाकर होली का जश्न मनाया। वहीं बुधवार की दोपहर युवाओं की टोली डीजे की धुन पर जमकर धमाल मचाया। साथ ही कपड़ा फाड़ होली खेली। होली के गीतों पर थिरकते युवाओं ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। गले मिल कर एक-दूसरे को बधाई दी।होली के दिन शहर से लेकर गांव तक की सड़कें रंग बिरंगे रंगों से सराबोर रहीं। सड़कों पर दिन भर सन्नाटा छाया रहा। शाम को लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामना देते हुए एक दूसरे के साथ विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। होली की खुशी मनाई। होली को शांति पूर्ण और हर्षोल्लास संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी अरुण कुमार रवान...