कोडरमा, मई 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण भुगतान, ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने, पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। ...