कोडरमा, अप्रैल 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में प्रमुख अंजू देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई और उनकी प्रगति का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, गुणवत्ता, समयबद्धता और लाभुकों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रखंड प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में बीडीओ गौतम कुमार ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। वहीं पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.