बेगुसराय, जून 10 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड में विकास कार्य बीते नौ माह से ठप है। इ‌स संबंध में प्रमुख मनोज कुमार ने डीएम, पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग बिहार व मुख्यमंत्री को आवेदन दे गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया कि प्रखंड में बीडीओ की उदासीनता के कारण लंबित योजनाओं का भुगतान लंबित है। वहीं, नई योजनाओं का काम डोंगल एक्टीव नहीं होने के कारण ठप पड़ा है। दिए गए आवेदन में 14 में से प्रमुख समेत नौ पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ पर आरोप लगाया है कि उनकी कार्य शिथिलता के कारण बीते नौ माह में एक भी कार्य की शुरुआत नहीं की गयी है। यह भी पढ़ें- प्रखंड में नौ माह से विकास कार्य ठप सभी जनप्रतिनिधियों ने लंबित योजनाओं की निधि निर्गत करने, डोंगल एक्टीव कर नई योजनाओं की शुरुआत करने व बीडीओ का तबादला करने की गुहार ...