चतरा, अप्रैल 26 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि । प्रखंड में जल जीवन मिशन योजना, हर घर जल के तहत नल जल योजना सफेद हांथी दांत साबित हुई है। योजना पूरी तरह फ्लॉप हो गई है। गांवों में लगाया गया जल मिनार टंकी सोलर प्लेट गांवों की सोभा बढ़ा रहा है। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना हर घर जल के तहत नल जल योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री के द्वारा की गई थी इस योजना का उद्देश्य 2024 तक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराना था। परंतु संवेदक के द्वारा एवं कॉन्ट्रैक्टर के द्वारा इसे फ्लॉप साबित करा दिया गया। यह भी पढ़ें- सात साल बाद भी नहीं मिला पानी, पांडू में जलमीनार बना शोपीस प्रखंड के जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई नल-जल योजना प्रतापपुर कुंदा प्रखंड में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। य...