पूर्णिया, फरवरी 1 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अग्निशामक (दमकल) केंद्र की स्थापना की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में क्षेत्र के समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को आवेदन देकर प्रखंड मुख्यालय या थाना क्षेत्र में स्थायी दमकल केंद्र खोलने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि बड़हरा कोठी प्रखंड में समय-समय पर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर दमकल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण आग लगने पर सूचना देने के बाद दमकल वाहन को धमदाहा या बनमनखी से घटनास्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग जाता है। इस देरी के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सकता और तब तक घर, अनाज, मवेशी तथा अन्य संपत्ति जलकर खाक हो जाती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.