प्रखंड में झमाझम बारिश के साथ गिरे हल्के ओले, गर्मी से मिली राहत
चतरा, मई 4 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। सोमवार की शाम कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, वहीं कई जगहों पर हल्के ओले भी गिरते देखे गए। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम को हुई इस बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर पानी जमा हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया, जहां खेतों और कच्ची सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि ओले हल्के थे, जिससे किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी व ओलावृष्टि से भारी नुकसान यह भी पढ़ें- बिन मौसम बरसात ने बिगाड़ी गांवों की सूरत यह भी पढ़ें- बिगड़ा मौसम : तेज हवा, चमक व गरज के साथ जमकर हुई बारिश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.