चतरा, नवम्बर 24 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड में गरीब कंबल के इंतजार में लकड़ी जलाकर रात गुजर कर रहे हैं अभी तक गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण नहीं हो पाया है। जबकि नवंबर माह गुजरने वाला है ऐसा देखा गया है कि कई वर्षों से गरीब कंबलों के इंतजार में ठंड लगने से काल के गाल में समा जाते हैं इसके बाद सरकार द्वारा कंबलों का वितरण किया जाता है। वह भी लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिल पाता है। प्राय: यह देखा गया है कि कंबल वितरण में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा मनमाने तरीके से सुखी सम्पन्न लोगों के बीच कंबल दे दिया जाता है और जरूरत मंद कंबल से वंचित रह जाते हैं।खास कर आदिम जनजाति परिजनों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल नहीं मिला तो ठंड में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। जब सरकार द्वारा कंबलो का आवंटन किया जाता है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.