गढ़वा, मार्च 11 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक योगात्मक मूल्यांकन (एसए-2) परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई। परीक्षा 11 मार्च से 14 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले दिन सभी विद्यालयों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल मौखिक रूप में ली जा रही है, जबकि कक्षा 2 के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों रूपों में आयोजित की जा रही है।वहीं कक्षा 3 से 7...