सीतामढ़ी, मार्च 16 -- शिवहर, नप्र। जिले के सभी पांच प्रखंडों में एक-एक सरकारी हाई स्कूल मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होंगे। इन मॉडल स्कूलों में सभी प्रकार की आवश्यक सुविधा होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में है। मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने वाले हाई स्कूल को चिन्हित कर इन स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मॉडल स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से कक्षा नवमी से लेकर 12वीं तक के सभी विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। जिले के जिन हाई स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। उनमें पुरनहिया प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल बसंत जगजीवन,पिपराही के अपग्रेड हाई स्कूल नारायणपुर, डुमरी कटसरी के अपग्रेड हाई स्कूल भटहां, तरियानी के अपग्रेड हाई स्कूल पचरा लक्ष्मीपुर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.