सीवान, अप्रैल 7 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी हरिहांस पंचायत की मुखिया बिन्दु देवी ने 6 अप्रैल को हुसैनगंज के बीडीओ राहुल कुमार को आवेदन देकर प्रखंड में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिकांश लघु एवं मध्यम वर्ग के किसान रहते हैं, जो कृषि कार्य कर अपनी जीविका चलाने के साथ-साथ प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इन दिनों जिले में प्रतिदिन कहीं न कहीं गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। बता दें कि बीते वर्ष भी शॉर्ट सर्किट के कारण प्रखंड के बड़रम, फरीदपुर सहित कई गांवों में दर्जनों किसानों की फसल जलकर राख हो गई थी। इस वर्ष भी पछुआ हवा तेज चल रही है और क्षेत्र के हर गांव से 11 हजार वोल्टेज के बिजली तार गुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.