हजारीबाग, जून 24 -- इचाक, प्रतिनिधि । प्रखंड सभागार में बीएलओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपसमाहर्ता बरही सह ईआरओ रेशमा डुंगडुंग, प्रशिक्षु उप समाहर्ता कृति सिंह कुटिया एव निशा मुर्मू,सीओ अनंत कुमार झा,बीडीओ संतोष कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मौजूद थे। ईआरओ रेशमा डुंगडुंग ने सरकार के उद्देश्य को बताया।सीओ अनंत कुमार झा ने कहा कि दिक्कत होने पर बूथ लेबल एजेंट मुझसे संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। प्रशिक्षण में बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, मुखिया मनोज मेहता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, झामुमो प्रखंड सचिव सह पंचायत समिति सदस्य बिनय कुमार धवन, जीपीएस बादल कुमार, सलामत अंसारी, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत बीडीओ ने बीएलए 2 के संग की बैठक यह भी पढ़ें- निर्...