समस्तीपुर, जून 17 -- मोरवा। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सहयोग शिविर का उद्घाटन वरीय अधिकारी जूही कुमारी, प्रमुख सान्या नेहा, जिला पार्षद श्वेता यादव, बीडीओ अरुण कुमार निराला के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के17 स्टाल लगाए गए जिसमें लोगों के आवेदनों पर चर्चा हुई। हालांकि भीषण गर्मी के कारण काफी संख्या में लोग इससे वंचित रह गए। भीषण गर्मी के कारण दूरदराज से लोग नहीं पहुंच पाए। प्रशासन के द्वारा इसको लेकर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। मौके पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार, बीपीआरओ संजीव कुमार ,जीविका प्रबंधक गोपी कृष्ण, बिजली के कनीय अभियंता पूजा भारती, उत्तम कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर में पहले दिन 25 मामले का निपटारा मौके पर आयुष्मान कार...