चतरा, अप्रैल 27 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को जनगणना कार्य को लेकर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाती है। शिक्षकों को घर-घर जाकर सही एवं सटीक जानकारी संकलित करने, फॉर्म भरने तथा डेटा संग्रहण की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। मौके पर बीडीो सुनील प्रकाश एवं शिक्षा विभाग के कर्मी बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.