दुमका, जनवरी 29 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में आम जनता की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से निर्मित शौचालय आज भी अनुपयोगी पड़ा हुआ है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा शौचालय भवन का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पूर्व ही पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक इसे आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहने के कारण प्रखंड कार्यालय आने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन विभिन्न कार्यों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं बुजुर्ग पहुंचते हैं। शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे स्वच्छता एवं गरिमा दोनों पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। महिलाओं को सबसे अधिक असुविधा झेलनी पड़ रही है, जो चिंता का विष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.