पाकुड़, जून 18 -- महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन परेशान थे। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी : तापमान 36.3, आज के लिए ओरेंज अलर्टमौसम में बदलाव दोपहर बाद से मौसम ने अपना मिजाज बदला। दोपहर बाद से आसमान से सूर्यदेव नदारद दिखे, उनकी जगह आसमान में काले घने बादलों छाए रहे। मौसम में आए बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम 06:00 बजे से अचानक बारिश शुरू हुई जो समाचार भेजे जाने तक जारी थी। मानसून की बारिश से खरीफ फसल के तहत धान के बिचड़े की तैयारी में जुटे किसानों में नई आशा जगी है। उल्लेखनीय है कि खरीफ फसल के तहत धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए जून का महीना उचित माना जाता है। अगर ससमय बिचड़ा तैयार हो जाता है तो जुलाई माह में बिचड़े की बुआई प्रारंभ हो जाती है। ससमय बिचड़ा तैयार ह...