बांका, फरवरी 18 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में आज पंचायत सचिवों एवं कर्मियों के साथ बीडीओ अजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लंबित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने योजनाओं से संबंधित उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर तैयार कर प्रखंड कार्यालय में जमा करने की बात कही, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक बिना विलंब पहुंच सके। इस अवसर पर पंचायत सचिव कल्याण कुमार सिंह, सुमन सागर, अरविन्द कुमार मंडल, लेखापाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...