गोड्डा, अप्रैल 25 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख कार्यालय कक्ष में सहित सभी पंचायत मुख्यालय में शुक्रवार को पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख जसिंता हेम्ब्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पढ़ा। जिसमे नरेंद्र मोदी ने ग्राम स्वराज को मजबूत करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को बधाई दी है। उन्होंने गांवों के आत्मनिर्भर विकास, स्थानीय लोकतंत्र, महिला सशक्तीकरण, और 'विकसित पंचायत से विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों के समर्पण की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने संदेश पत्र में कहा है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और पंचायतें देश के विकास की आधार स्तंभ हैं, जो जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाती है। यह भी पढ़ें- पंचायत भवनों में 73वां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.