मधुबनी, मार्च 5 -- लौकही,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्र रूप से बालिकाओं के लिए विद्यालय नहीं है,जिससे छात्राओं को काफी असुविधाएं होती है। वैसे प्रखंड मुख्यालय में प्लस टू हाई स्कूल, इंटर कॉलेज है जहां सह शिक्षा की सुविधा है। प्रखंड के मंसापुर में एक प्रोजेक्ट प्लस टू गर्ल्स स्कूल है। लेकिन प्रखंड मुख्यालय में इसका अभाव है। कई अभिभावक चिंता जताते है कि समय बहुत बदला हुआ है,बच्चियों को सामान्य स्कूलों में भेजने में संकोच होता रहता है। सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, यदि प्रखंड मुख्यालय में स्वंतत्र रूप से प्लस टू स्कूल की सुविधा होती तो काफी अच्छा होता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...