प्रखंड मुख्यालय में दिखा'नो व्हीकल डे'का असर
पूर्णिया, मई 22 -- केनगर, एक संवाददाता। शुक्रवार केनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित 'नो व्हीकल डे'का व्यापक असर देखा गया। इसके तहत प्रखंड सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी निजी एवं सरकारी वाहनों को छोड़कर पैदल, साइकिल, बैट्री चालित टोटो रिक्शा तथा सार्वजनिक वाहनों से कार्यालय पहुंचे। इसी क्रम में केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार एवं अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास से कार्यालय तक साईकिल पर सवार होकर पहुंचे। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार बैट्री चालित टोटो रिक्शा से समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नो व्हीकल डे का उद्देश्य केवल ईंधन की बचत करना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। यह भी पढ़ें- टोटो पर गनमैन के साथ प्रभारी डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.