सासाराम, जून 13 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय में 17 एवं 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 17 प्रकार की योजनाओं के आवेदनों का होगा समाधान शिविर की जानकारी शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ योजनाओं से संबंधित सेवाएं और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना तथा दिव्यांग कल्याण योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह भी पढ़ें- 17-18 जून को विशेष प्रखंड सहयोग सह जन कल...