कटिहार, फरवरी 7 -- बरारी,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड मुख्यालय के ठीक सामने स्थित सरकारी पोखर बदहाल स्थिति में है। पोखर पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है और इसके चारों ओर जंगल व कचरे का अंबार लगा हुआ है।बरसात के मौसम में पोखर में जलजमाव होने से आसपास के इलाके में सड़ांध से लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है। बल्कि आसपास के कार्यालयों व दुकानों में कार्य करना भी मुश्किल हो गया है।लोगों ने कहा कि बदहाली के कगार पर पहुंचे सरकारी पोखर के जीर्णोद्धार को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार पोखर की सफाई को लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। अब तक किसी भी पदाधिकारी का ठोस ध्यान इस ओर नहीं गया है। बरसात पूर्व साफ-सफाई ...