पूर्णिया, मार्च 10 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रहे सार्वजनिक रैन बसेरा को आखिरकार अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद रैन बसेरा का जीर्णोद्धार भी कराया गया है, जिससे जरूरतमंद लोगों को अब इसका लाभ मिल सकेगा। नगर पंचायत भवानीपुर की पहल पर बस स्टैंड स्थित एक रैन बसेरा को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उसे व्यवस्थित और उपयोगी बना दिया गया है। हालांकि अभी भी बस स्टैंड स्थित एक अन्य रैन बसेरा तथा बजरंगबली चौक स्थित एक रैन बसेरा अतिक्रमण की चपेट में बना हुआ है। बताते चलें कि हाल ही में दैनिक हिंदुस्तान में रैन बसेरा पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.