गढ़वा, फरवरी 24 -- रमना। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने झारखंड विधानसभा के सत्र के पंचम बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान सभा पटल पर क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने रमना, डंडई के रारो, खरौंधी, बिशुनपुरा, नगर ऊंटारी, भवनाथपुर, केतार, धुरकी तथा सगमा सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि खेल मैदानों के अभाव और उपलब्ध मैदानों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं कुंठित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.