रांची, अप्रैल 28 -- रांची, संवाददाता। जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल और प्रखंड कार्यालयों में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े सैकड़ों आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया। मांडर प्रखंड में ग्राम कंजिया के सुल्तान अंसारी और सुचिता तिर्की को वृद्धा पेंशन की स्वीकृत दी गई। जबकि, खादी उरांव को आवासीय प्रमाण पत्र दिया गया। सोनाहातु अंचल में संतोष लोहरा को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र तथा करमी देवी के पंजी-2 में सुधार कर लगान रसीद निर्गत की गई। अनगड़ा अंचल में भूमि अभिलेख सुधार, प्लॉट संख्या दर्ज करने सहित कई मामलों का समाधान किया गया। प्रशासन के अनुसार, सबसे अधिक 253 आवेदन बेड़ो अंचल में निष्पादित हुए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.