देवघर, अप्रैल 11 -- सोनारायठाढ़ी,प्रतिनिधि। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रामनारायण राय ने शनिवार को नवगठित प्रखंड कमेटी की घोषणा की है। कमेटी में चार-चार उपाध्यक्ष- मंत्री व दो महामंत्री बनाए गए हैं। संजय पांडेय, धीरेन्द्र कुमार सिंह, नीलकंठ राणा व सुनीता देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि सुमित कुमार राय व आशीष यादव महामंत्री बनाए गए हैं। मंत्री में सुनील भोक्ता, रामेश्वर राय, राजेंद्र भोक्ता व सोखा देवी शामिल है। वहीं बिरेन्द्र रवानी को कोषाध्यक्ष व बबलू मंडल को सह कोषाध्यक्ष, संजय राय को कार्यालय मंत्री, जानकी मंडल को सह कार्यालय मंत्री, हरेंद्र राणा को मीडिया प्रभारी व मुरली नापित को सह मीडिया प्रभारी समेत कमेटी में विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आदि कुल 27 पदाधिकारी व सदस्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.