पलामू, अप्रैल 14 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रहे एवं पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त शिक्षक नंदकिशोर सिंह का मंगलवार की सुबह में निधन हो गया। अंतिम संस्कार पैतृक गांव नावाडीह-भकासी में किया गया। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में परिजनों के अलावा गांव के लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षक के रूप में और सेवानिवृति के बाद भी नंदकशोर सिंह सामाजिक कार्यो में हमेशा सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह मदन मोहन गुप्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.