प्रखंड बनने के छह दशक बाद मुरौल में खुला ओपी
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुरौल,एक संवाददाता। मुरौल को अपना ओपी मिला गया। शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, सकरा विधायक आदित्य कुमार, मुरौल नगर पंचायत के चेयरमैन रामनरेश मेहता, ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर, डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ओपी का उद्घाटन किया। इससे पहले सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गृह पूजन किया। 1962 में प्रखंड बनने के बाद मुरौल में एक भी थाना नहीं था। डीएम सुब्रत कुमार व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने विधिवत स्टेशन डायरी लिखकर मुरौल ओपी के संचालन करने का निर्देश दिया। ओपी की कमान लखेंद्र कुमार महतो को सौंपी गई है। ओपी में की गई शिकायतों की एफआईआर सकरा थाना में दर्ज होगी। मौके पर एसएसपी ने ओपी के नजरी नक्शा का अवलोकन किया। उन्होंने मुरौल ओपी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.