चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित बंदगांव प्रखंड की सिन्दुरीबेडा पंचायत के कुल्डा गांव में बीते 6 अप्रैल की शाम आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार एवं स्थानीय मुखिया सीमा चम्पिया ने आज कुल्डा गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्राम मुंडा निर्मल हपतगड़ा एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। बैठक में क्षति पूर्ति और राहत कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में अगले दो दिनों के भीतर नुकसान की सूची तैयार कर प्रखंड कार्यालय को सौंपने का निर्णय लिया गया, ताकि राहत की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जा सके। ग्रामीणों ने बताया की 6 अप्रैल की शाम 4 से 5 बजे के बीच अचानक आए तूफान और ओलावृष्टि के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.