प्रखंड प्रमुख ने फुलबरिया बाजार की बदहाली का मुद्दा उठाया
किशनगंज, मई 25 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता जिला परिषद कार्यालय में आयोजित 'दिशा' की बैठक में शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड की प्रमुख उजाला प्रवीण ने क्षेत्र की मुख्य समस्या को उठाया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद, जिलाधिकारी विशाल राज समेत तमाम आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रमुख ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की बदहाली से अवगत कराया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन ने बताया कि टेढ़ागाछ प्रखंड का सबसे बड़ा राजस्व वाला फुलबरिया बाजार पिछले कई वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है। बाजार की मुख्य सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। सड़कों पर फैले कीचड़ के कारण पैदल चलना भी दूभर है। उन्होंने बाजार में जल्द सड़क और नाला निर्माण की मांग की। आज भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.