समस्तीपुर, फरवरी 24 -- विद्यापतिनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के पूर्व ही एक बार फिर प्रखंड क्षेत्र के पंस सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी के विरुद्ध 21 में से 9 असंतुष्ट पंससों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने से संबंधित प्रस्ताव सोमवार को बीडीओ को दिया। लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव में सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पंसस बैठक पुस्तिका के साथ छेड़छाड़, समय से बैठक नहीं बुलाना, प्रमुख द्वारा पद का दुरुपयोग, पंसस के साथ भेदभाव करते रहना, पंसस का उपसमिति का गठन का विस्तार नहीं करना व पंसस सदस्यों के बिना बैठक के योजनाओं को बंदर बांट करने जैसा आरोप लगाया है। ऐसी स्थिति में अविश्वास लगाया जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में सिकंदर कुंवर, मृत्युंजय कुमार, रूबी कुमारी, रा...