हाजीपुर, जून 15 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. मौजूदा प्रखंड प्रमुख अपने पद पर बनी रहेंगी। प्रमुख मुन्नी देवी खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को खारिज हो गया। चर्चा और मत विभाजन के लिए बुलाई गई इस विशेष बैठक में एक भी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित नहीं हुए। इसके कारण अविश्वास प्रस्ताव स्वतः निरस्त हो गया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य भी बैठक में शामिल नहीं हुए। यह भी पढ़ें- प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिजविशेष बैठक की स्थिति विशेष बैठक में पहुंचे जिला भू-अर्जन अधिकारी सह पर्यवेक्षक गोविंद कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अभिषेक कुमार ने एक घंटे इंतजार के बाद बैठक समाप्त करने की घोषणा की। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित विशेष बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार निर्धारित सम...