जहानाबाद, मार्च 30 -- रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून के खिलाफ पंचायत समिति के 19 सदस्यों में 13 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा सिंह को सौंपा है। आवेदन में सदस्यों ने प्रमुख के कार्यकाल में विकास योजनाओं में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सदस्यों का आरोप है कि प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव रहा है और अधिकांश कार्यों में नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता को योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवेदन में यह उल्लेख किया गया है कि निगरानी विभाग, पटना द्वारा प्रमुख अशरफी खातून और उनके पति मोहम्मद बबन के खिलाफ पहले से ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। आरोप है कि मोहम्मद बबन को रिश्वत लेते रंगे हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.