सिमडेगा, जून 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक 20 जून को राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में दिन के 11 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में वेलिडेशन एक्ट के विरोध में विचार विमर्श किया जाएगा। जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष मोतीलाल कश्यप ने समाज के सभी लोगों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...