सराईकेला, मार्च 15 -- खरसावां। भारतीय जनता पार्टी खरसावां प्रखंड पूर्वी भाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो ने की। जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के निर्देशानुसार प्रखंड पूर्वी भाग कमेटी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के चयन के लिए सूची तैयार की गई। महतो ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती ही किसी पार्टी की असली ताकत है। भाजपा में अध्यक्ष सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि संगठन का आधार होता है जो बूथ स्तर तक ढांचा तैयार करता है। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि तैयार की गई सूची को जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान को सौंप दिया गया है। जिला अध्यक्ष की स्वीकृति मिलने के बाद प्रखंड कमेटी का औपचारिक विस्तार किया जाएगा।बैठक में जूली नापित, नमिता महतो, भुवानी रजक, जयचंद महतो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.