पूर्णिया, फरवरी 28 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड परिसर मे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन सीएससी एडीएम कृष्ण कुमार शर्मा, बड़हरा कोठी बीडीओ कैलाशपति मिश्रा, जदयू महासचिव प्रदीप कुमार मंडल के द्वारा विधिवत फीता काट कर किया गया। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड परिसर मे सेंटर खुलने से जहां जाति, आय, निवास सहित जमीन सम्बंधित ऑनलाइन कार्य मे तीव्रता आएगी जिससे क्षेत्र से आने वाले आवेदकों की परेशानी कम होगी। मौके पर सीएससी संचालक रूपेण कुमार, ज्ञानचंद पासवान, राजेश कुमार, मनीष कुमार, कुमार सोमी प्रिय सहित कई अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...