आरा, जनवरी 30 -- तरारी। प्रखंड परिसर में आम जन के लिए डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने को बीडीओ कुंदन कुमार की ओर से कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सीएससी जिला प्रबंधक अरविंद कुमार द्विवेदी ने भाग लिया। बीडीओ ने बताया कि अब प्रखंड परिसर में ही बिहार सरकार की ओर से अधिसूचित सभी डिजिटल सेवाएं आवेदकों को सुगमतापूर्वक सुलभ हो जाएंगी। विशेषकर, आयुष्मान भारत कार्ड, भूमि राजस्व रसीद, एलपीसी, दाखिल खारिज सहित भूअभिलेख से जुड़ी सभी आनलाइन सुविधाएं। बिहार सरकार की डिजिटल सेवा विस्तार नीति के तहत सीएससी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को सरकारी सेवाएं सरल, सुलभ और बिना विलंब उपलब्ध हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.